भवानीमंडी। इस बार भवानीमंडी का दशहरा उत्सव और भी भव्य होने जा रहा है। नगर में 52 फीट ऊंचे रावण का विशाल पुतला दहन किया जाएगा। इसके साथ मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मनीष मीणा और नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा ने बताया कि नगर पालिका और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विशेष आकर्षण
- राम-लक्ष्मण की सवारी – शाम 5 बजे से नगर भ्रमण पर निकलेगी।
- सीताहरण व अशोक वाटिका की झांकियां – यात्रा के दौरान दर्शकों को दिखाई जाएंगी।
- सवारी रात 8 बजे तक मेला ग्राउंड पहुंचेगी।
- यहां होगा रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण का दहन।
- रंग-बिरंगी आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव को और आकर्षक बनाएंगे।
सुरक्षा और व्यवस्थाएं
- भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और नगर पालिका की टीम तैनात।
- अग्निशमन विभाग व पानी के टैंकर व्यवस्था हेतु मौजूद रहेंगे।
- दर्शकों के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षित बैठने की व्यवस्था
दशहरा मैदान पर हजारों की भीड़ जुटने की संभावना है। नगर के सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग की जिम्मेदारी ली है। शाम से ही मेले जैसा माहौल रहेगा और माता-पिता बच्चों को लेकर उत्साहपूर्वक पहुंचेगे। इस बार का दशहरा भवानीमंडी में इतिहास का सबसे भव्य और यादगार आयोजन माना जा रहा है।

Post a Comment