भैसोदामंडी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को लेकर रविवार को भैसोदा में भी उत्साह देखने को मिला। नगर के पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर ने अपने निज निवास बूथ क्रमांक 55 पर परिवार सहित कार्यक्रम सुना। इस दौरान उनकी पत्नी एवं पार्षद रेखा गुर्जर, पुत्र शिवम गुर्जर (बिन्नी) और दोनों पोतियां भी साथ रहीं। सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद श्याम गुर्जर ने क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील की कि वे स्वदेशी अपनाएँ और देश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने में योगदान दें।
भैसोदा के पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर ने परिवार सहित सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात”
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment