किसान ने 15 बीघा सोयाबीन की खड़ी फसल ट्रैक्टर से नष्ट की

रामपुरा: ग्राम देवरान में कृषि उपज के उचित दाम न मिलने से आहत एक किसान ने अपनी 15 बीघा जमीन पर खड़ी सोयाबीन की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट कर दिया। किसान का कहना है कि इस बार बाजार में दाम इतने गिर चुके हैं कि फसल बेचने पर लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा था।

किसान के इस कदम ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत और खर्च के बावजूद जब फसल का दाम लागत से भी कम मिले, तो किसानों के पास मजबूरी में ऐसे कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

किसान ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को किसानों की हालत सुधारने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उसने अंत में कहा— “जय जवान, जय किसान”।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post