सिलेहगढ़: नवरात्रि पर्व पर रविवार को अरनिया से मिश्रोली अन्नपूर्णा माता मंदिर तक निकली भव्य चुनर यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। हाथों में ध्वज, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्तों के स्वर में गूंजते “जय माता दी” के जयकारों ने माहौल को अलौकिक बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन गाते हुए माता के दरबार की ओर बढ़े। मंदिर पहुंचने पर करीब 200 फीट लंबी चुनरी अन्नपूर्णा माता को अर्पित की गई। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। चुनर यात्रा में न सिर्फ अरनिया बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की यात्राएं केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी देती हैं।
अरनिया से मिश्रोली माता मंदिर तक 200 फीट चुनर यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment