मिश्रोली: नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को झालावाड़ एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल और आसपास के मार्गों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भवानीमंडी पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी और थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह हाड़ा भी साथ रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों, सीसीटीवी निगरानी, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंचेंगे, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। मंदिर प्रांगण में भक्तों के लिए बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
नवरात्रि पर्व को लेकर मिश्रोली अन्नपूर्णा माता मंदिर पर पुलिस प्रशासन का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment