भैसोदामंडी: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 स्थित अस्तर वाले बालाजी मंदिर में नवरात्र महोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। छठी नवरात्रा पर यहां गरबा पंडाल में महाआरती का भव्य आयोजन हुआ। मां काली की प्रतिमा के समक्ष दीपों की ज्योति और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नव दुर्गा गरबा मंडल के तत्वावधान में नौ दिनों तक लगातार गरबा खेला जाता है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर माता के जयकारों से माहौल गुंजायमान करते हैं। आयोजन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं के लिए महाभण्डारे का आयोजन किया जाएगा। महाआरती में मुख्य अतिथि वार्ड 1 के पार्षद प्रतिनिधि कमल पाटीदार रहे। इस अवसर पर धीरज लखावत, महेश नाथ, गोलू जैन, दीपक सेन, अरविंद मेहर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के राजकुमार मेहर ने बताया कि यह भव्य आयोजन कई वर्षों से परंपरागत रूप से होता आ रहा है, और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
अस्तर वाले बालाजी मंदिर में छठी नवरात्रा पर महाआरती, गरबा पंडाल में गूंजे जयकारे
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment