विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 21 लाख से अधिक की जांच व उपचार सेवाएँ मुफ्त, 4402 मरीजों ने लिया लाभ

मंदसौर: “स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मंदसौर में रविवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 4402 से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जिनमें 3522 महिलाएँ और 881 पुरुष शामिल रहे।

महिलाओं का उत्साह इस शिविर में विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। शिविर में विविध जांच और परामर्श सेवाएँ प्रदान की गईं। इनमें हाईपरटेंशन स्क्रीनिंग 2817, डायबिटीज स्क्रीनिंग 1897, एचबी टेस्टिंग 2831, नेत्र रोग 200, त्वचा रोग 70, स्त्री रोग परामर्श 94, अस्थि रोग 112, ईएनटी 87, सामान्य रोग 276, मानसिक स्वास्थ्य 36 और शल्य चिकित्सा परामर्श 75 मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त टीबी स्क्रीनिंग 626, लैब जांच 321, एचआईवी स्क्रीनिंग 100, वीडीआरएल टेस्ट 100 तथा 875 महिलाओं की काउंसलिंग की गई।

सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं में भी बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ लिया। इनमें मैमोग्राफी 80, पैप टेस्ट 56, फाइब्रो स्कैन 113, एक्स-रे 163, सोनोग्राफी 116, वयस्क ईको 127 और बालक ईको 21 किए गए। साथ ही 9 मरीजों की शल्य चिकित्सा एवं 6 स्तन कैंसर की जांच की गई।

यदि यह सेवाएँ निजी संस्थानों में ली जातीं तो करीब 21 लाख 73 हजार 900 रुपये का खर्च आता। लेकिन इस शिविर में सभी सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे हजारों मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ बिना किसी आर्थिक बोझ के प्राप्त हुईं। शिविर का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। उन्होंने मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं की सराहना की। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post