विश्व रेबीज दिवस पर भवानीमंडी में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कैंप आयोजित

भवानीमंडी: विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लॉक वेटरिनरी हेल्थ ऑफिस भवानीमंडी द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं सिविल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पशुपालक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें रेबीज बीमारी की रोकथाम और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि रेबीज एक घातक और जानलेवा बीमारी है, जिसका एकमात्र बचाव समय पर कराया गया टीकाकरण है। यह संक्रमण प्रायः संक्रमित पशु की लार से काटने पर फैलता है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने के बाद मृत्यु निश्चित हो जाती है।

शिविर में पशुपालकों को समझाया गया कि पालतू कुत्ते एवं बिल्लियों का नियमित एंटी रेबीज टीकाकरण अनिवार्य है। साथ ही यदि किसी संक्रमित पशु के काटने की स्थिति बने तो घाव को तुरंत साफ पानी और साबुन से धोकर वैक्सीन का पूरा कोर्स अवश्य कराना चाहिए। कैंप के दौरान विभिन्न पशु चिकित्सालयों में कुल 215 पालतू पशुओं का टीकाकरण किया गया, जिसमें भवानीमंडी में 90, भीलवाड़ी में 50 और मिश्रोली में 75 कुत्ते व बिल्लियों को एंटी रेबीज टीका लगाया गया।

इस अवसर पर डॉ. गोपाल सिंह गुर्जर, डॉ. अविनाश, लालचंद गुर्जर, वर्षा, हृदय, सुरेंद्र, केदार, राज, कमलेश, पृथ्वी, मनोज, अशफाक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post