शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय सम्मेलन भवानीमंडी में 26 सितंबर से

भवानीमंडी: राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा भवानीमंडी की बैठक का आयोजन नंदू बाई शंकर लाल आदर्श विद्या मंदिर रामनगर में हुआ, जिसमें शिक्षक सम्मेलन तथा जिला चुनाव पर चर्चा हुई। दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन भवानीमंडी नगर के पीएम श्री सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 26-27 सितंबर को आयोजित होगा जिसमें जन प्रतिनिधि, शिक्षा अधिकारियों सहित झालावाड़ जिले के सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाओं की उपस्थिति में शिक्षक समस्याओं, नई शिक्षा नीति तथा शिक्षा में शिक्षक की भूमिका पर दो दिनों तक मंथन किया जाएगा। उपशाखा भवानीमंडी मीडिया प्रभारी सुनील कुमार राठौर ने बताया कि शिविर अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय सम्मेलन 26 व 27 सितंबर को भवानीमंडी में आयोजित होगा ।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कालूराम विधायक डग, तथा अध्यक्ष सुल्तान सिंह जी प्रधान पंचायत समिति भवानीमंडी, मुख्यवक्ता पूनमचंद राठौर प्रांतीय संस्कार केंद्र तथा राधेश्याम पारेता विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां विभाग रहेंगे। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में बने सिंह जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भवानीमंडी, भीम सिंह जाट जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, नवीनचंद्र मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानीमंडी, पवनकुमार पाटीदार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शामिल रहेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि गोविंद रानीपुरिया विधायक मनोहर थाना तथा अध्यक नरेंद्र नागर पूर्व विधायक खानपुर, मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार कंसुरिया रहेंगे। समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि कैलाशचंद बोहरा नगर पालिका अध्यक्ष भवानीमंडी, राम सिंह मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झालावाड़, नवलकिशोर शर्मा पर्यवेक्षक राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, प्रकाशचंद जी सोनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झालरापाटन,बालचंद शास्त्री अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक झालावाड़, कल्याणमल मेघवाल अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानीमंडी, दामोदर प्रसाद शर्मा अतिरिक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानीमंडी उपस्थिति रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूजा गाडोलिया द्वारा राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी तथा अंतिमा द्वारा समुद्रमंथन का मंचन किया जाएगा। समापन सत्र के दिन खुला सत्र रखा जाएगा जिसमें शिक्षक जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षा अधिकारियों के सामने अपनी बात तथा मांगे रख सकेंगे। बैठक में उपशाखा अध्यक्ष मनोहर सिंह ,मंत्री अनिल जोगी ,महिला मंत्री राजकुमारी मेघवाल,,राजेश पुरोहित, राजेंद्र शर्मा, किशन सिंह, वीरेंद्र कश्यप,पुरूषोतम गुप्ता,धीरज कुमार चंद्रावत,पुर सिंह नागर,बंकट बिहारी, अनिल कुमार पाटीदार, अर्जुन मीणा, बाबू लाल प्रजापत, लोकेश कुमार मेघवाल, शैलेश पाटीदार, बृजेश चौधरी, ईश्वर खत्री, विनोद कुमार पावेचा आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post