भिलवाड़ी में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम

भिलवाड़ी: "स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025" के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिलवाड़ी में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रातः 8 से 9 बजे तक विद्यालय परिवार ने "एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान" की थीम पर स्वच्छता कार्य में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं कार्मिकों ने विद्यालय प्रांगण और आस-पास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कचरा हटाया, कक्षाओं-गलियारों की सफाई की तथा पौधों को सुव्यवस्थित किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीमा चौरसिया ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।”

इस अवसर पर व्याख्याता अशोक गुर्जर, लेखराज शुक्ला, सुनीता कुमारी, वरिष्ठ अध्यापक मनोज कुमार, बालकिशन शर्मा, मीना गोचर, अध्यापिका कृष्णा सोनी, कार्मिक हबीब हुसैन सहित पूरे शाला परिवार ने योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी दीपांजलि मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post