भवानीमंडी: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चुनावों में धांधली के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “वोट चौर गद्दी छोड़” के तहत प्रदेश से लेकर ब्लॉक, नगर, मंडल और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी द्वारा आज नगर कांग्रेस कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने की तथा संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया के नेतृत्व में हुआ। बैठक में नगर कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य और नगर पालिका पार्षदों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप सालेचा, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता एडवोकेट, सोभाग लौर, पार्षद हरीश राठौर, हकीम खान, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद सलीम खान, राजिक अंसारी, वरुण मीणा, राम बैरवा, नगर उपाध्यक्ष हाफिज खान, हसीब चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नीता खत्री, डॉ. विकास पांडे, ब्रजराज सिंह चौहान, प्रफुल्ल शर्मा, राकेश तलवाड़िया, प्रबल जैन, कालु सिंह, अक्षय जैन, अजमल खान, सतीश पोरवाल, पीरुलाल, मुकेश प्रजापति, फरीद उद्दीन, शाहबाज खान, मान सिंह जुझारू, वाजिद खान, इकबाल मंसूरी, सगीर सागर, नारायण सिंह, राजुलाल, शेख सद्दाम, गणेश सुलिया, रईस मंसूरी, संजय भदौरिया, राजू सरदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि हस्ताक्षर अभियान को प्रत्येक स्तर तक पहुंचाया जाएगा और जनता को चुनावी धांधली के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
भवानीमंडी में कांग्रेस का “वोट चौर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment