पर्यावरण संरक्षण परिषद के उज्जैन संभाग प्रभारी बने कमल हटवाल, लगातार हो रहा स्वागत

भैसोदामंडी: पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग प्रभारी बनाए जाने पर कमल हटवाल का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा और मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की गई।

कमल हटवाल लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी माने जाते हैं और मंदसौर जिले की गरोठ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का उभरता हुआ चेहरा माने जा रहे हैं। उनकी सक्रियता और लोकप्रियता को देखते हुए परिषद ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि हटवाल अपने नए पद पर रहते हुए क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और जलवायु संतुलन के लिए ठोस पहल करेंगे तथा समाज को जागरूक बनाने का कार्य करेंगे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post