वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवंत अग्रवाल से राजेश गुप्ता ने की मुलाकात, स्वास्थ्य की जानकारी ली

भवानीमंडी: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश गुप्ता (करावन) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशवंत अग्रवाल (चोमेहैला) से उनके निवास पर भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें श्री अग्रवाल के साथ कांग्रेस के अनेक मोर्चों और जन आंदोलनों में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का गौरव प्राप्त हुआ है। विशेष रूप से उस दौर की यादें ताज़ा हुईं, जब चतुर्वेदी जी (तत्कालीन राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय) के साथ मिलकर चोमेला में रेलगाड़ियों के ठहराव हेतु सार्थक पहल की गई थी, जिसका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान क्षेत्र में अग्रवाल जी के साथ मिलकर किए गए प्रचार और संघर्ष आज भी प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर उनके सुपुत्र शरद अग्रवाल भी उपस्थित रहे। शरद अग्रवाल चोमेला के एक प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ-साथ अग्रवाल समाज अध्यक्ष एवं खाद बीज व्यापार संघ अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा में सक्रिय हैं। राजेश गुप्ता ने अग्रवाल परिवार की समाजसेवा, संस्कार और जनहित के प्रति समर्पण भावना को अनुकरणीय बताया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post