भैसोदा में इस बार 42 फीट ऊँचा होगा रावण, राम-लक्ष्मण का भव्य जुलूस, अशोक वाटिका झांकी और सीताहरण प्रसंग बनेंगे मुख्य आकर्षण

भैसोदा: नगर में इस वर्ष दशहरा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक ने बताया कि इस बार 42 फीट ऊँचा रावण नगर परिषद परिसर में तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि परंपरानुसार इस बार भी राम-लक्ष्मण का भव्य जुलूस, अशोक वाटिका की झांकी और सीताहरण प्रसंग नगर में निकाले जाएंगे, जिन्हें देखने के लिए नगरवासी उत्सुक रहते हैं।

दशहरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रावण दहन होगा, जो विजयादशमी के दिन रात्रि 8 बजे के करीब नगर परिषद परिसर में संपन्न होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध करने की बात सीएमओ गिरीश शर्मा ने कही है। नगर के सामाजिक संगठनों और रामलीला मंडली की सहभागिता से इस बार का दशहरा उत्सव और भी भव्य रूप लेगा।

अजय पौराणिक ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संस्कारों और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post