झालावाड़: सुनेल पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (आरजे 33 एसएच 6082) भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में विधा सागर (46) निवासी बंदा, रामगंजमंडी जिला कोटा ग्रामीण तथा घनश्याम (47) निवासी बीड़ नयागांव, भानपुरा जिला मंदसौर (म.प्र.) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, एएसपी चिरंजीलाल मीणा व वृत्ताधिकारी पिड़ावा सुनील कुमार की देखरेख तथा थानाधिकारी सुनेल सुनील वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता अर्जित की। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment