गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, लिस्टेड गुंडे से 2 किलो गांजा जब्त

मंदसौर: थाना वायडी नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिस्टेड गुंडे के कब्जे से 2 किलो गांजा जब्त किया है। चौकी मुल्तानपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक MP-04 CL-0651 का चालक अवैध गांजा लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस बल ने रेवास देवड़ा रोड स्थित देव डुंगरी माताजी फंटे पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी में चालक की पहचान फज्जु पिता मुश्ताक कागला मुल्तानी (उम्र 32 वर्ष), निवासी कोडिया डेरा मुल्तानपुरा, मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार से 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर कार सहित गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया और कहां सप्लाई करने वाला था।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post