राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला अधिवेशन सम्पन्न, 700 से अधिक शिक्षकों-अधिकारियों की सहभागिता

भवानीमंडी: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गोविन्द रानीपुरिया (मनोहरथाना) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बालचंद शास्त्री, पवन पाटीदार (ADEO), प्रकाशचंद सोनी (CBEO झा.पाटन), सियाराम नागर (CBEO खानपुर), पर्यवेक्षक नवलकिशोर शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता नरेंद्र कंसुरिया (सह प्रांत कार्यवाह, RSS) ने कहा कि “गुरु कोई एम्प्लॉई नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में योगदान देने वाला कमिटेड व्यक्ति होता है। गुरु के चरित्र और आचरण से ही शिक्षा का भाव उपजता है। हमें बालकों में संस्कारों के साथ राष्ट्रभाव जगाना होगा।”

विधायक गोविन्द रानीपुरिया ने अधिवेशन की संरचना की प्रशंसा की और शिक्षकों व विद्यालयों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। एडीईओ बालचंद शास्त्री ने संगठन की मजबूती पर बल दिया, वहीं पवन पाटीदार ने नई शिक्षा नीति व अन्य बिंदुओं पर विस्तार से विचार रखे। समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बालिकाओं ने राजस्थानी व पौराणिक नृत्यों से समां बांधा। दोनों दिन जिलेभर से आए करीब 700 शिक्षक- अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। संचालन राजेश पुरोहित व धीरज सिंह ने किया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post