भैसोदामंडी: भैसोदा मंडल में सेवा पखवाड़ा एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई और सेवा पखवाड़ा अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, भाजपा जिला मंत्री रामसिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मंडल महामंत्री अरविंद भील सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment