नल कनेक्शन टूटने पर महिलाओं का गुस्सा, स्कूल बस पर पथराव, तीन महिलाएं गिरफ्तार

मंदसौर: सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रामाखेड़ी में शनिवार को पानी की नल लाइन टूटने पर महिलाओं ने गुस्से में स्कूल बस पर पथराव कर दिया। घटना के दौरान बस में छात्र-छात्राएं सवार थे। बस के कांच फूट गए, हालांकि किसी बच्चे को चोट नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक सीएम राइज स्कूल से अटैच बस (मालिक ओमप्रकाश ओझा) बच्चों को लेकर गांव से गुजर रही थी। इसी दौरान बस का टायर पानी की नली पर चढ़ गया, जिससे कनेक्शन फूट गया। इस बात से नाराज होकर कुछ महिलाओं ने बस पर पत्थर बरसाए और तोड़फोड़ कर दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी तीन महिलाओं अनुषा पिता भंवरलाल मोगिया (22 वर्ष), निर्मला पति बबलू मोगिया (30 वर्ष) और माया पिता भंवरलाल मोगिया (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ BNS की धारा 296, 115/2, 351/2, 324/4 और 3/5 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post