नवरात्रि पर आस्था और पर्यावरण का संगम: नलखेड़ा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

नलखेड़ा: नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बगलामुखी की पावन धरा पर आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में शामिल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद मध्यप्रदेश के नवनियुक्त उज्जैन संभाग प्रभारी कमल हटवाल आगर-मालवा प्रवास के दौरान पहले मां बगलामुखी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने आगर जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और अभियान को लेकर चर्चा की तथा लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर परिषद की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कमल हटवाल का माला पहनाकर स्वागत एवं सत्कार किया। पौधारोपण के इस अभियान ने संदेश दिया कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व केवल आस्था ही नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और समाज को नई दिशा देने का अवसर भी हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post