अपराध जगत पर प्रशासन का करारा वार, राजस्थान गुंडा एक्ट के तहत कुख्यात कुरैशी गैंग सरगना सागर कुरैशी अब सलाखों के पीछे

झालावाड़: जिले में अपराध जगत पर बड़ा प्रहार करते हुए प्रशासन ने आखिरकार कुख्यात सागर कुरैशी को जेल की हवा खिला दी है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह राठौड़ ने पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर सागर कुरैशी को अधिकतम अवधि के लिए जिला कारागृह झालावाड़ में निरुद्ध करने के आदेश दिए। यह कदम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में उठाया गया और इसे जिले में राजपासा एक्ट (गुंडा एक्ट) के तहत हुई पहली ऐतिहासिक कार्रवाई माना जा रहा है। सागर कुरैशी के खिलाफ संगीन आरोपों की लंबी लिस्ट है।

जिसमे हत्या और हत्या का प्रयास,अवैध वसूली,रंगदारी मांगना,लोगों को धमकाकर कब्जे करना जैसी वारदाते शामिल है। कुख्यात अपराधी सागर कुरैशी व्यापारियों से जबरन वसूली और आमजन में दहशत फैलाने के लिए बदनाम रहा है। पुलिस की रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि उसकी हरकतों से पूरे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। अब प्रशासन ने उसे लंबे समय तक जेल में रखने का कड़ा फैसला लेकर यह साफ संदेश दे दिया है की अपराधियों को अब किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सीधी कार्रवाई करेगी। आमजन को भयमुक्त वातावरण देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। झालावाड़ में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है और माना जा रहा है कि इसका असर जिले के अपराध जगत पर गहरा पड़ेगा। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि

"किसी भी अपराधी को अब खुला घूमने नहीं दिया जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जिले में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित हो सके।"

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post