गरोठ: अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर गरोठ नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार सहित भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उपाध्याय जी के विचारों को स्मरण करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, गरोठ में प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment