अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, कैसोदा बूथ पर पुष्पांजलि व पौधरोपण

कैसोदा: अंत्योदय के प्रेरणास्त्रोत, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज कैसोदा बूथ क्रमांक 44 पर भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार “अंत्योदय” आज भी मार्गदर्शन करता है और हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने की प्रेरणा देता है। इस दौरान सचिव महेंद्र गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि चैन सिंह सहित कई कार्यकर्ता व युवा मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post