झालावाड़। झालरापाटन स्थित मेघवाल छात्रावास गिंदोर में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री हेमराज मेघ और विशिष्ट अतिथि पूर्व C.B.E.O. डॉ. श्यामलाल वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता मेघवाल विकास समिति जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर हुई। मंच संचालन अध्यापक चौथमल सिंगम ने किया।
डॉ. श्यामलाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं, जो बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार भी प्रदान करते हैं।” उन्होंने शिक्षकों की वाजिब मांगों के समाधान हेतु सरकार की तत्परता का आश्वासन भी दिलाया।सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न मांगों और शैक्षिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बापूलाल मेघवाल, प्रधानाचार्य रामलाल वर्मा, डॉ. कमलेश मेघवाल, प्रोफेसर रतिराम, मनोहर लाल रेगर सहित कई शिक्षकों और समाजसेवियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में घीसालाल मेघवाल ने छात्रावास हेतु एक कमरा निर्माण की घोषणा की, वहीं डॉ. श्यामलाल वर्मा ने एक मंच डेक्स भेंट किया। अंत में जिला अध्यक्ष गोपाललाल मेघवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
Post a Comment