मंदसौर-गरोठ एसडीएम ने सोयाबीन फसल नुकसानी का किया निरीक्षण

मंदसौर: मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम देवरी, बोरखेड़ा और बेलारा में सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए एसडीएम शिवलाल शाक्य ने किसानों को आश्वस्त किया कि नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं, गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने ग्राम मेलखेड़ा में किसानों द्वारा फसल कटाई के बाद थ्रेसर मशीन से निकाले गए सोयाबीन का रेंडम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित खेतों का सर्वे कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित किसानों का सर्वे कर नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post