गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया करेंगे नवीन नगर परिषद भवन का भूमिपूजन

गरोठ: क्षेत्र के विधायक चंदरसिंह सिसोदिया कल भानपुरा नगर में बनने वाले नवीन नगर परिषद कार्यालय भवन का भूमि पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम नगर के रेस्ट हाउस के सामने प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।भाजपा प्रवक्ता एवं मंडल महामंत्री ने बताया कि भूमि पूजन समारोह में नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, नगरजनों और आमजन को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post