भवानीमंडी में झोलाछाप डॉक्टर हावी, स्वास्थ्य विभाग मौन, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब बिना जांच के संचालित, लोगों की जान पर खतरा

भवानीमंडी: झालावाड़/भवानीमंडी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता और ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब लगातार बढ़ रहे हैं। शहर की तंग गलियों और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है, जिनकी संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा नियमित जांच और कार्रवाई न किए जाने से इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। पिछले कई दिनों ने कई मामले निकलकर सामने आए है जिसमे झोलाछाप डॉक्टर लोगो की जान के दुश्मन बन गए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post