झालावाड़: रुद्रसेना युवाशक्ति द्वारा कार्यकारणी विस्तार किया गया। झालरापाटन के भूतेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में रूद्र सेना युवाशक्ति की एक बैठक रखी गई। जिससे मुख्य अतिथि रूद्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिन्दू रहे। बैठक को संबोधित करते हुए रूद्र सेना की सातो शाखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पुष्पमाला एवं भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप गुर्जर रूद्र सेना झालावाड़, रक्त दॉता अध्यक्ष शीतल गॉड हिन्दू को भगवा दुपट्टा व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। रूद्र सेना लीगल सेल जिला महासचिव सुमित कुमार गुर्जर एवं पाटन तहसील सुरक्षा प्रमुख महेश कुशवाह को मनोनीत किया गया। मौजूद पदाधिकारी झालरापाटन जिला प्रचार मंत्री ईश्वर सोनी, नारीशक्ति संयोजक शीवानी शर्मा, झालरापाटन नगर संगठन मंत्री हेमंत कुशवाह एवं कार्यकर्ता विरु गुर्जर अभिषेक गुर्जर, विजय सेन, मुकेश राठौर, अभय प्रताप सिंह सेनी, लक्ष्मीनारायण, विजय सुमन, मनीष जैन आदि कार्यकर्ता मौजुद रहे। यह जानकारी झालरापाटन तहसील मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमावत ने दी।
ईश्वर राठौर बने रुद्रसेना युवाशक्ति इकाई के जिलाध्यक्ष
Ramdayal Gujrati
-
0
Post a Comment