थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व मेंएक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एएसआई देवीलाल, कानि गजेन्द्र सिंह, कानि विनोद कुमार, कानि पदम कुमार, और कानि हेमेन्द्र सिंह शामिल थे। टीम ने तकनीकी व मानवीय संसाधनों का उपयोग कर करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और करीब 150 किलोमीटर दूर लसुडिया ईला (थाना दलोदा, जिला मंदसौर, एमपी) में चोरी की गई JCB का पता लगाया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं —
1. रोहित मीणा, पिता प्रमोद कुमार मीणा, उम्र 18 वर्ष, निवासी लसुडिया ईला, थाना दलोदा (मंदसौर)
2. सचिन सरगरा, पिता बगदीराम सरगरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुमारवाड़ा मोहल्ला, दलोदा
3. अनिल नाथ, पिता सीताराम नाथ, उम्र 28 वर्ष, निवासी दलोदा
4. फिरोज खान, पिता अफजल खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी गौतम नगर, दलोदा
पुलिस टीम की सराहना
JCB की बरामदगी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी में कानि गजेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि चोरी की बड़ी वारदात को सुलझाने में पुलिस ने तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया है।


Post a Comment