झालावाड़: जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर पिड़ावा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर चार तस्करों को कार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 790 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 10 लाख रुपए नकद भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार तस्करों के नाम
1. मोहम्मद अनीस उर्फ बंटी
2. शादाब खान
3. मोहम्मद अजहर
4. आरिश खान
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह खेप मध्यप्रदेश के आलोट से खरीदी गई थी और जयपुर सप्लाई की जानी थी।फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े और कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Post a Comment