भैसोदामंडी: नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित सरकारी पार्क में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद आशा चंदेल ने जानकारी दी कि वार्डवासी रवि गौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अपनी माताजी स्व संतोष गौड़ की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में नीम, अश्वपालक सहित विभिन्न प्रजातियों के पाँच पौधे रोपे।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि श्याम चंदेल, पर्यावरण प्रेमी सुरेश धाकड़, आशाराम गौड़, दीपक गौड़, पिंकी गौड़, टीना गौड़, संजय छाजेड़, धनराज सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।


Post a Comment