झालावाड़: मेघवाल समाज विकास समिति, झालावाड़ ने मंगलवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति ने आरोप लगाया कि दलित वर्ग से आने वाले छात्र नेता विनोद जाखड़ और उनके सहयोगियों को बिना किसी ठोस कारण के गिरफ्तार किया गया है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ज्ञापन में कहा गया कि विनोद जाखड़ समाज के प्रखर युवा नेता हैं, जो लंबे समय से छात्रों और समाज के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी से समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। समिति और सम्पूर्ण मेघवाल समाज ने महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित सभी कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए।ज्ञापन जिला कलेक्टर झालावाड़ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, राजस्थान सरकार, जयपुर को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर समिति जिलाध्यक्ष भागीरथ वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बापूलाल वर्मा, गोपाल लालचंद, दिनेश एडवोकेट, सोयली भंवरलाल, हंसराज भारती सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment