भवानीमंडी: प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजस्थान के निर्देश पर “वोट चोर कुर्सी छोड़ो” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भवानीमंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश सालेचा और शीतल जैन बाफना ने आमजन, किसान, मजदूर वर्ग और कच्ची बस्तियों में जाकर कांग्रेस द्वारा जारी हस्ताक्षर अभियान पत्रक पर हस्ताक्षर करवाए।
इस दौरान गणेश सालेचा ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों ने बताया कि अभी भी कई जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
Post a Comment