नैनवा (बूंदी)।
इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) द्वारा शनिवार को नैनवा क्रय-विक्रय सहकारी समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष कृषि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। नई दिल्ली स्थित इंडियन एग्रिकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए दो नई योजनाओं — ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ — की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दोनों योजनाएं भारत के किसानों का भाग्य बदलने में मील का पत्थर साबित होंगी। नैनवा में हुए इस लाइव प्रसारण में 150 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्पत जैन (पूर्व प्रधान पंचायत समिति नैनवा), रामस्वरूप चोपदार (वाइस चेयरमैन, क्रय-विक्रय सहकारी समिति नैनवा), फतेह सिंह मीणा (सचिव, मंडी समिति देही) तथा कमलेश जैन (मैनेजर, क्रय-विक्रय सहकारी समिति नैनवा) उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम आईपीएल जयपुर के प्रबंधक राहुल चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा संचालन क्षेत्रीय अधिकारी अमित कुमार ने किया। अमित कुमार ने किसानों को आईपीएल के उत्पादों की जानकारी दी और संतुलित खाद उपयोग के लाभ समझाए। उन्होंने बताया कि पोटाश खाद का समुचित उपयोग करने से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होती है।
Post a Comment