श्री गुरु रामदास साहिब का प्रकाश पर्व मनाया, गुरुद्वारा रेनोवेशन के लिए संगत ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

भवानीमंडी: सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध संगत ने बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु साहिब की करुणा, सेवा और समानता की शिक्षाओं को नमन किया। कार्यक्रम में श्री सप्ताह पाठ साहिब जी की समाप्ति एवं श्री आसा दी वार साहिब जी का पाठ संपन्न हुआ। मंजीत सिंह “मीत” (लुधियाना) के कीर्तन जत्थे ने गुरु रामदास साहिब के जीवन और गुरबाणी के शबदों से संगत को भाव-विभोर कर दिया। दोपहर में दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरु का लंगर वितरित किया गया। शाम के समय गुरुद्वारा साहिब परिसर दीपमाला और आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए गुरुद्वारा साहिब के रेनोवेशन कार्य हेतु संगत से तन, मन और धन से सेवा करने की अपील की। संगत ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया और भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post