बकानी।
पुलिस थाना बकानी ने ग्राम बड़गढ़ निवासी संतोष प्रसाद (45) पुत्र बंशीलाल मीणा के खिलाफ राजकीय संस्थानों के दुरुपयोग व जनशांति भंग करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 226 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी संतोष मीणा ने दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को बड़गढ़ गांव स्थित सार्वजनिक जल टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी थी। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए जिससे जनसुरक्षा प्रभावित हुई और लगभग तीन घंटे तक कानून व्यवस्था बाधित रही। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश के बाद आरोपी को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी सेवकों पर दबाव डालने एवं प्रशासनिक संस्थाओं के दुरुपयोग के उद्देश्य से यह कृत्य किया था।इस पर थाना बकानी द्वारा धारा 226 बी आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
यह है पूरा घटनाक्रम
थाना बकानी को 16 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि ग्राम बड़गढ़ में एक व्यक्ति जल टंकी पर चढ़ा हुआ है और आत्महत्या की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रामेश्वर मीणा के निर्देशन में तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। लगभग तीन घंटे की समझाइश के बाद व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी संतोष मीणा द्वारा यह कदम व्यक्तिगत मांगों को लेकर उठाया गया था, जिससे जनसामान्य की सुरक्षा प्रभावित हुई।
Post a Comment