राजस्थान टेक्सटाइल मिल के बिड़ला मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव में भगवान को 56 भोग अर्पित


भवानीमंडी
दीपावली पर्व के उपरांत अन्नकूट महोत्सव का आयोजन राजस्थान टेक्सटाइल मिल परिसर स्थित बिरला मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर में भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग अर्पित किए गए और भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। मिल के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश राजपुरोहित अपनी धर्मपत्नी प्रीति राजपुरोहित के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान के दर्शन कर महाआरती में भाग लिया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मलाभ लिया। 

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और पुष्पों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान के दर्शन किए और अन्नकूट प्रसाद का लाभ उठाया। कार्यक्रम में मिल के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन सहित स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भक्ति और सौहार्द के इस माहौल में पूरे परिसर में “जय श्रीनाथजी” के जयकारे गूंज उठे। 

इस अवसर की जानकारी राजस्थान टेक्सटाइल मिल के सर्वेश्वर माहेश्वरी ने दी।



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post