भवानीमंडी।
लायंस क्लब रॉयल भवानीमंडी द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर सेवा गतिविधियों के अंतर्गत विविध सामाजिक कार्य आयोजित किए गए। क्लब सदस्य सुरेश करावन ने अपने पिता स्वर्गीय बापूलाल सालेचा की पुण्य स्मृति में क्लब के तत्वावधान में उप-कारागृह भवानीमंडी में बंदियों को फल वितरित किए तथा गौशाला में गोमाताओं को हरा चारा डालकर गौसेवा की। क्लब अध्यक्ष एम.जे.एफ. कालूलाल सालेचा ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गलती हर किसी से हो सकती है, लेकिन सुधार का मार्ग हमेशा खुला रहता है। समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन आरंभ करें — यही सच्ची दीपावली होगी। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही जनसेवा और जीवदया है, और इसी भावना के साथ क्लब वर्षभर सामाजिक, धार्मिक व मानवसेवा के कार्य करता रहता है। इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष कृष्ण कुमार राठी, सचिव नरेंद्र जैन, लायन दामोदर दयाल शुक्ला, लायन सुरेश जैन करावन, लायन अख्तर अली, लायन चैनसिंह सिसोदिया, लायन गौरव जैन, अभय कुमार चौरड़िया, सुमेर सिंह, जेलर एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मानवता, करुणा और सेवा के संदेश के साथ किया गया।
Post a Comment