भवानीमंडी।
दीपोत्सव के पावन अवसर पर ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन, भवानीमंडी की ओर से भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी कृषक, व्यापारी, दलाल, ट्रांसपोर्टर एवं मुनीम सदस्यों ने एकजुट होकर एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और पारस्परिक सौहार्द का संदेश दिया। एसोसिएशन के सचिव अंकित जैन ने बताया कि यह आयोजन शनिवार प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक कालूलाल सालेचा, राजेश गुप्ता, मांगीलाल गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष के.के. राठी, दामोदर कचोलिया, विनय आस्तोलिया, चेतराज गहलोत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश गुप्ता (दलाल) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सुदीप सालेचा ने किया।
संरक्षक कालूलाल सालेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हम सभी व्यापारी परिवार एक हैं। आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग से ही प्रगति संभव है।” इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रमेश आँजणा, श्याम सुंदर गुप्ता, पूर्व सचिव अंकुश गुप्ता, राधेश्याम आगरिया, विजय पोरवाल, संतोष मामा, पार्षद राजकुमार गुप्ता, पार्षद अमित पाटनी, नवीन पांडे, अमित जैन, दिनेश गुप्ता, किशन अग्रवाल, ओम शर्मा, दयाराम गुप्ता, मनीष बंसल, प्रहलाद नागर, रामनारायण धाकड़, संजय गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, दलाल, ट्रांसपोर्टर एवं मुनीमगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में अल्पाहार के साथ किया गया।
Post a Comment