प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये का टेंट व सजावट सामग्री जलकर राख हो गई। स्थानीय लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ भी बचाया नहीं जा सका।
सूचना मिलते ही भैसोदामंडी व भवानीमंडी नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक आशंका के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
फायर सेफ्टी नियमों की खुली धज्जियाँ
बता दे कि क्षेत्र के अधिकांश व्यावसायिक भवन फायर सेफ्टी मानकों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र में नाम मात्र के ही संस्थानों ने फायर सेफ्टी एनओसी ले रखी है, जबकि अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान और भवनों में सुरक्षा इंतज़ाम नदारद हैं। आग की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल फायर ब्रिगेड और नप टीम स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए और लापरवाह भवन संचालकों पर कार्रवाई की जाए।




Post a Comment