गरोठ विधायक ने निजी निवास कोटड़ा खुर्द पर किया लक्ष्मी पूजन

गरोठ: क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने दीपावली के पावन पर्व पर अपने निज निवास ग्राम कोटड़ा खुर्द में माँ लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर विधायक के साथ परिवार के सभी सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
पूजन के पश्चात विधायक ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं परिवारजनों का स्नेहपूर्वक स्वागत व सम्मान किया।उपस्थित विधायक पुत्र गोपाल सिंह सिसोदिया एवं निजी वाहन चालक सुंदरलाल परमार ने विधायक सिसोदिया को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा विधायक ने भी सभी को सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं प्रेषित की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post