![]() | |
| विधायक सिसोदिया के साथ बोलियां निवासी कैलाश चंद प्रजापत |
कैलाश चंद प्रजापत ने बताया कि NextGenGST 2.0 व्यवस्था से अब टैक्स संरचना पूरी तरह पारदर्शी हो गई है और उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से यह पता चलता है कि उन्हें कितना और किस मद में भुगतान करना है। उन्होंने कहा कि “अब खरीदारी में किसी तरह की अतिरिक्त वसूली नहीं होती, जिससे आम जनता को राहत मिली है।”
इस अवसर पर उपस्थित गरोठ विधायक चन्दर सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की कर प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि “GST 2.0 रिफॉर्म्स से व्यापार सुगम हुआ है, टैक्स प्रक्रिया सरल बनी है और उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल रहा है।” विधायक सिसोदिया ने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य है — “एक देश, एक टैक्स, एक पारदर्शी प्रणाली” — जिससे प्रत्येक नागरिक को उसका उचित हक और मूल्य मिल सके। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस परिवर्तन का स्वागत करते हुए कहा कि नए GST पोर्टल से बिलिंग प्रक्रिया आसान हो गई है और टैक्स भुगतान में पूरी पारदर्शिता आई है।

Post a Comment