विधायक ने गौशाला में दीप जलाकर मनाई धनतेरस, कहा – “दीपावली पर हम सभी गोसेवा का संकल्प लें”


भानपुरा। क्षेत्रीय विधायक चन्द्रसिंह सिसोदिया ने आज धनतेरस पर श्री देवनारायण गौशाला, भानपुरा में दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर विधायक सिसोदिया ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का पर्व है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इस दीपावली पर गोसेवा का संकल्प लें और समाज में करुणा एवं दया का संदेश फैलाएँ। विधायक सिसोदिया ने गौशाला के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पिछले आठ वर्षों से लंगड़ी, लूली और बीमार गोवंश की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं, जो वास्तव में वंदनीय कार्य है।
इस अवसर पर जिला मंत्री रामसिंह चौहान, मंडल महामंत्री अनिल राठौर, अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं देवसेना गौ रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक सिसोदिया ने उपस्थित जनों और कार्यकर्ताओं को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post