बालमुकुंद मेघवाल बने भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, किया सम्मान

भवानीमंडी: भारतीय मजदूर संघ में झालावाड़ जिले के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता बालमुकुंद मेघवाल की नियुक्ति होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर राजपूत समाज भवानीमंडी के अध्यक्ष खुमान सिंह देवड़ा के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेघवाल का माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और पारंपरिक राजस्थानी साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने मेघवाल को शुभकामनाएँ दीं और उनसे अपेक्षा की कि वे आगे भी मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे। इस अवसर पर गणेश सालेचा, दीप सिंह परिहार, बृजराज सिंह राठौर, प्रहलाद सिंह सोनगरा, रघुवीर सिंह राठौर, पीरू खान और राजेश कुमार जजवारा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post