भानपुरा। नगर में युवा शक्ति का जोश आज भारतीय जनता पार्टी के रंग में रंग गया, जब 40 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ नई ऊर्जा का संचार किया। सदस्यता कार्यक्रम विधायक कार्यालय, भानपुरा में आयोजित किया गया, जिसमें गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा अभिषेक मांदलिया, जिला मंत्री रामसिंह चौहान, भानपुरा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया, मंडल महामंत्री अनिल राठौर, आशीष कलवाड़िया सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवा साथियों ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन को सशक्त बनाने और राष्ट्रहित में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा — “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्र निर्माण आंदोलन है। युवा शक्ति जब संगठन से जुड़ती है, तो विकास का नया अध्याय लिखा जाता है।” उन्होंने युवाओं से समाज के हर वर्ग तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने भी नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया और उन्हें सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया। भानपुरा में हुए इस सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।
Post a Comment