भवानीमंडी: लायंस क्लब रॉयल के तत्वावधान में पचपहाड़ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा एक दिवसीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय रैफरी स्वर्गीय रफीक मोहम्मद (मंगु भाई) की स्मृति में आयोजित किया जाएगा। लायंस क्लब अध्यक्ष कालूलाल सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट 26 नवंबर (मंगलवार) को पचपहाड़ के महात्मा गांधी स्कूल परिसर (पुलिस चौकी के पास) आयोजित होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों की नामी टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं खेलप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्वर्गीय मंगु भाई के खेल एवं समाजसेवा के योगदान को याद करना है। आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
एक दिवसीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता कल 26 नवंबर को पचपहाड़ में, लायंस क्लब रॉयल एवं पचपहाड़ स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment