पचपहाड़: लायंस क्लब रॉयल भवानीमंडी के तत्वावधान में पचपहाड़ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय रैफरी स्वर्गीय रफीक मोहम्मद (मंगु भाई) की स्मृति में एक दिवसीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स के प्रबंधक दिनेश राजपुरोहित, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा एवं शहर के भामाशाह डॉ. जगदीश कुमार अरोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर हाजी इशाहक मोहम्मद, पीसीसी सदस्य राजेश करावन, क्लब सचिव नरेंद्र जैन, समाजसेवी गणेश सालेचा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख्तर अली, चैनसिंह सिसोदिया, हाजी रफीक मोहम्मद, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, पार्षद अशोक बेरवा तथा समाजसेवी विक्रमसिंह निपानिया उदा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, टीम कप्तान कमलेश योगी एवं शीतल जैन ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर अभिनंदन किया।प्रतियोगिता में कोटा, मनोहर थाना, देवली मांझी सहित विभिन्न स्थानों से कुल 12 टीमों ने भाग लिया। खेल मैदान में दर्शकों ने उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और स्व. रफीक मोहम्मद के योगदान को याद करना रहा।



Post a Comment