शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुल 350 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई, जिनमें से 93 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इनमें से 26 मरीजों को रविवार को ही नीमच अस्पताल भेजा गया, जबकि शेष मरीजों को 29 अक्टूबर को भेजा जाएगा।
शिविर में जांच के दौरान 90 मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 100 व्यक्तियों को आई ड्रॉप प्रदान की गई। सभी का उपचार पूरी तरह निशुल्क किया गया।
आयोजन में हरीश गामी (अध्यक्ष, पाटीदार धर्मशाला), शैलेंद्र पाटीदार (युवा अध्यक्ष, पाटीदार समाज), संजय पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, पप्पू मीणा, अभिषेक पाटीदार, अनिल गामी, चेतन, नेहा अमित पाटीदार (जिलाध्यक्ष, पाटीदार समाज), ब्रह्मानंद खोरा, हीरालाल पाटीदार, गिरधारी गामी, लक्ष्मीनारायण रख, गोपाल शर्मा, मोहन गामी, विष्णु नारायण गुर्जर एवं सुमित त्रिलोक पाटीदार (प्रदेश सचिव, पाटीदार समाज मध्यप्रदेश) सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
समाजजनों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों को नेत्र उपचार की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।




Post a Comment