 |
| झालावाड़ जिले में अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई करते आबकारी विभाग की टीम। |
|
|
झालावाड़: अवैध व हथकढ़ शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार प्रजापत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।जिला आबकारी विभाग की टीम ने तुलानिया बाई रोड स्थित झील किनारे छापेमारी कर 12 स्थलों से करीब 1800 लीटर वॉश बरामद कर नष्ट किया। वहीं साख्या क्षेत्र में की गई अलग कार्रवाई में 1500 लीटर वॉश नष्ट किया गया।
इस तरह जिलेभर में कुल 3300 लीटर वॉश नष्ट कर तीन अभियोग राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में अधीनस्थ अधिकारी रमेशचंद्र मीणा, निरीक्षक तुला झालावाड़, निरीक्षक प्रताप मीणा, निरीक्षक तुला चौमहला, दल अकलेरा, सुरेश कुमार, अजय सावंत, मोहन सिंह, रामनारायण, आनन्द सिंह व कानाराम सिपाही सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment