दिव्यांग करण सिंह को जिला कलेक्टर ने सौंपी इलेक्ट्रिक पावर व्हील चेयर, मांसपेशीय दुर्विकास योजना के तहत मिला लाभ, खुशी से झूम उठे करण सिंह

झालावाड़: राज्य सरकार की मांसपेशीय दुर्विकास (Muscular Dystrophy) योजना के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने अकलेरा तहसील के ग्राम आसलपुर निवासी दिव्यांगजन करण सिंह को इलेक्ट्रिक पावर व्हील चेयर प्रदान की।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि व्हीलचेयर प्राप्त कर करण सिंह अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने राज्य सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा सहित दिव्यांगजन के परिजन उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post